मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षो मे विवाद मामला थाने पहुंचा
शाहजहांपुर :- मदनापुर क्षेत्र के गांव आनंदपुर सरैदा में मकान बनाते समय सामने गली में छज्जा निकालने के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमे कई ग्रामीणों गली मे छज्जा निकालने का विरोध किया की छज्जा निकलने से गली में रास्ता बंद हो जाएगा जिससे ट्रैक्टर ट्राली निकालने में दिक्कत होगी वहीं दूसरे पक्ष के लोग छज्जा निकालने को अड़े रहे विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीण इकट्ठा होकर मदनापुर थाने पहुंचे और तहरीर देकर पुलिस को बताया की छज्जा निकलने से ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा जिससे गली में कोई बड़ा वाहन,ट्रैक्टर ट्राली आदि से अपना सामान लेकर घर तक नहीं पहुंच पाएंगे शिकायत करने बालो मे आदेश कुमार, धर्मबीर, जगमोहन कमलेशराजेंद्र आदि के साथ रामरतन ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया पुलिस ने ग्रामीणों से तहरीर लेकर जाँच कर कार्यबाही का आश्वासन दिया
रिपोर्टर :- महेश द्विवेदी

No Previous Comments found.