मदनापुर क्षेत्र में बारिश बनी किसानों के लिए आफत धान-गन्ने की फसल बर्बाद

शाहजहांपुर मदनापुर । पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश ने मदनापुर क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बेमौसम और मूसलाधार बारिश का सबसे बड़ा असर किसानों पर पड़ा है। चार महीने की कड़ी मेहनत के बाद खेतों में खड़ी तैयार धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। तेज हवा और पानी भरने से धान की फसल जमीन पर गिर गई है। खेतों में पानी भर जाने से फसल सड़ने की कगार पर है। वहीं गन्ने की फसल भी गिरने से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। कई गांवों में भारी नुकसान जानकारी के मुताबिक बरखेड़ा जयपाल, रतनपुर, नगरिया, बिनौरा, समसपुर, ककरौआ, ढका सहित आसपास के दर्जनों गांवों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भरा होने से किसान फसल को समेट भी नहीं पा रहे हैं।

किसानों की आंखों में मायूसी, सरकार से आस

जिस फसल से किसान को अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, उस उम्मीद पर बारिश ने पानी फेर दिया। किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती है। किसानों का कहना है कि अब उनकी आखिरी उम्मीद सरकार है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द राजस्व टीम और कृषि विभाग फसलों के नुकसान का सर्वे करे और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

रिपोर्टर :- महेश द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.