कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर ऑटो और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, महिला की मौत
शाहजहांपुर : मदनापुर-कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर बरेली रोड स्थित अतिवरा अंडरपास के पास रविवार सुबह ऑटो और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मीरा देवी (60) पत्नी राजपाल, मूल निवासी ग्राम प्रतापपुर गहवरा, थाना मदनापुर, शाहजहांपुर, जलालाबाद से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान अतिवरा अंडरपास के पास ऑटो की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में मीरा देवी और उनके साथ ऑटो में सवार राजपाल (52) पुत्र मनोहरलाल निवासी ग्राम कुदैया, थाना मदनापुर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी नगरिया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मीरा देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राजपाल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर : महेश दर्वेदी

No Previous Comments found.