कार-मोटरसाइकिल में हुई जोरदार टक्कर, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
शाहजहांपुर : मदनापुर से सैजनामधु जाते समय कांट रोड पर कार और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि लड़की को भी गंभीर चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार प्रद्युम्न कुमार पुत्र सुंदरलाल ग्राम कुसक निवासी अपनी साली खुशबू पुत्री राजाराम निवासी सैजनामधु को मोटरसाइकिल पर बैठाकर कांट रोड से सैजनामधु के लिए जा रहे थे। बरी खास पुलिया के निकट कांट की तरफ से आ रही कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया
रिपोर्टर : महेश द्विवेदी

No Previous Comments found.