जनगणना 2027 के क्रियानवयन के लिए शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया

शाजापुर : जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए आज जिला प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण के प्रथम दिवस नगर में निर्धारित चार केंद्रों पर अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में जनगणना के कार्य के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां, जानकारियां भरने का तरीका आदि के बारे में बताया गया। वहीं जनगणना के लिए बनाये गये पोर्टल सॉफ्टवेयर के  माध्यम से दर्ज की जाने वाली जानकारी के बारे में भी अनुभवी प्रशिक्षकों के द्वारा जानकारी दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर में चार केंद्र बनाए गए, जिसमें कौटिल्य एजुकेशन एकेडमी, संदीपनी स्कूल लालघाटी, इंटरनल स्कूल सहित अन्य जगह केन्द्र बनाएं गए हैं, जिसमें जनगणना का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.