सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा तहसील जलालाबाद में जनसुनवाई

शाहजहाँपुर : सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा तहसील जलालाबाद में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 02.05.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में तहसील जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया द्वारा तहसीलदार जलालाबाद के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं नगर क्षेत्रों से आए फरियादियों द्वारा अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद, मारपीट, आपसी रंजिश, शांति व्यवस्था से संबंधित प्रकरण, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, सड़क, विद्युत एवं जल निकासी से जुड़ी समस्याएँ प्रमुख रूप से शामिल रहीं। 
श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रार्थना पत्रों पर त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद एवं आपसी झगड़ों के मामलों में संवेदनशीलता एवं सतर्कता बरतते हुए समय रहते आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा राजस्व संबंधी प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर जाकर जांच करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कार्यक्रम के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए उनके शीघ्र एवं संतोषजनक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे निस्तारण की प्रगति की नियमित समीक्षा करें एवं शिकायतकर्ता को उसकी जानकारी से अवगत कराते रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु शासन की मंशा के अनुरूप कार्यवाही की जा रही है। जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग आमजन की समस्याओं के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

रिपोर्टर : रवि कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.