हिंदू ही बन रहा हिंदुत्व का दुश्मन हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) की बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष

बंडा :  हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र ने कहा कि आज हिंदू ही हिंदुत्व का दुश्मन बनता जा रहा है। श्री मिश्र रविवार को ब्लॉक सभागार में संगठन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में हिंदुत्व की भावना खत्म होती जा रही है। समाज के युवा अपने इतिहास को भूलते जा रहे हैं और वेद, पुराण, रामायण महाभारत का अध्ययन नहीं करना चाहते हैं, जो हम सबके लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हिंदू युवा संगठन गांव-गांव जाकर युवाओं को जगाने और उन्हें उनका इतिहास बताने का काम कर रहा है। उन्होंने हिंदू समाज के लोगों खासकर युवाओं से आवाहन किया कि वह अपने इतिहास को पहचाने और वेद पुराण और रामायण का ज्ञान आवश्यक प्राप्त करें। क्योंकि सनातन समाज के लोगों को शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान होना अति आवश्यक है। इस मौके पर तहसील संरक्षक शोभित जोशी, तहसील अध्यक्ष अजय द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष वैभव यादव, प्रदीप कुमार, आयुष गुप्ता, अंशु गुप्ता, सोबी शर्मा, राघवेंद्र यादव, अनुराग वर्मा, ऋतिक वर्मा, ऋतिक मिश्रा, तरुण वर्मा, सुधाकर प्रजापति, सुधाकर चौहान, उदयवीर सिंह चौहान, उदय सिंह, अनुराग, अजीत राठौर आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : रवि कुमार 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.