बंडा में दिनदहाड़े मकान से 25 हजार की नगदी चोरी, पुलिस को दी तहरीर
बंडा : थाना बंडा क्षेत्र के मोहल्ला सुनासर नाथ स्थित एक मकान में दिनदहाड़े चोरी की एक घटना सामने आई है। यहाँ एक अज्ञात चोर ने मकान की अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे 25,000 रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। केशव गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि शनिवार को दिन में करीब 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच उनके नए मकान में यह चोरी हुई। उन्होंने बताया कि मकान की बैठक में रखी अलमारी की चाबी वहीं पास में ही छूट गई थी। इसी का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अलमारी खोली और उसमें रखी 25 हजार रुपये की नगदी चुराकर फरार हो गया। पीड़ित ने तहरीर में स्पष्ट किया है कि उनकी किसी भी व्यक्ति पर कोई शंका या रंजिश नहीं है। घटना के अगले दिन रविवार को पीड़ित ने थाना बण्डा पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रिपोर्टर : रवि कुमार
No Previous Comments found.