सनातन क्रिकेट क्लब, देवकली ने जीता फाइनल मुकाबला, पहुरैया को 75 रनों से हराया
बंडा : क्षेत्र के गांव देवकली स्थित रामलीला मैदान में चल रहे टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में सनातन क्रिकेट क्लब, देवकली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहुरैया की टीम को 75 रनों के भारी अंतर से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच में देवकली की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले राम मोहन को उनके ऑलराउंड खेल के लिए 'मैन ऑफ द सीरीज' के खिताब से नवाजा गया। मैच की समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि और आयोजकों द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विजेता टीम, देवकली को आयोजक मंडल द्वारा 5100 रुपए की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता रही पहुरैया की टीम को 2100 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई और सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका स्वागत व हौसलाअफजाई की गई।
इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुख्य रूप से निश्चय, कुशाग्र अवस्थी, सत्यम, अभिनव शुक्ला, रवि सिंह, शिवम मिश्रा और सीपू सिंह सहित तमाम ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर : रवि कुमार
No Previous Comments found.