मदनापुर पुलिस ने घरमेंहुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर : थाना मदनापुर पुलिस ने घर में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश मे प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार 23 जुलाई 2026 को ग्राम पंखाखेड़ा निवासी नवीसेर पुत्र गन्नू ने घर का ताला तोड़कर करीब 4.50 कुंतल गेहूँ चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना मदनापुर में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 24 जुलाई  को गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड के पास से गुल मोहम्मद उर्फ डेडा तथा तहरुन को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से करीब 1 कुंतल गेहूँ, ₹1,227 नकद तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (UP34T9175) बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
गुल मोहम्मद उर्फ डेडा पुत्र इसरार, निवासी ग्राम पंखाखेड़ा, थाना मदनापुर।
तहरुन पुत्र हासिम, निवासी ग्राम पंखाखेड़ा के खिलाफ मदनापुर पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते हुए न्यायालय मे पेश किया थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह उप निरीक्षक मोहित अधाना ने बताया कि चोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
रिपोर्टर : महेश द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.