गौशाला में औचक निरीक्षण, 50 गोवंश मिले; साफ-सफाई और हरे चारे के निर्देश

शाहजहांपुर : मदनापुर ब्लॉक मे बौरी ग्राम पंचायत मे गौशाला का पशु चिकित्साधिकारी ने किया औचक निरिक्षण शाहजहांपुर के मदनापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बौरी स्थित गौशाला का सोमवार दोपहर पशु चिकित्सा अधिकारी हरिओम सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में करीब 50 गोवंश पाए गए।
निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी ने गोवंश, चारे, भूसे, दाने और साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भूसे और दाने की व्यवस्था संतोषजनक मिली, लेकिन साफ-सफाई को लेकर गौपालक और ग्राम प्रधान को आवश्यक निर्देश दिए गए।खंड विकास अधिकारी मदनापुर डॉ. इंद्रकुमार शुक्ला के निर्देश पर गौशाला में हरे चारे की व्यवस्था नहीं मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव प्रत्यूष त्रिपाठी ने तत्काल हरा चारा मंगवाया। इसके बाद एक टीम लगाकर गौशाला परिसर की साफ-सफाई कराई गई।
पशु चिकित्सा अधिकारी हरिओम सिह ने चारे के लिए बनी चन्नीयों की पुताई कराने और गोवंश के लिए प्रतिदिन हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़ी घास और गंदगी को हटवाकर परिसर को स्वच्छ रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान कुछ गोवंश गौशाला की जाली के बाहर भी दिखाई दिए। इस पर प्रधान पति हरिओम सिंह ने बताया कि गौशाला में तारबंदी की गई थी, लेकिन कुछ स्थानों पर तार टूट गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि टूटे तारों को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि गोवंश सुरक्षित रूप से गौशाला में रह सकें।
रिपोर्टर : महेश द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.