विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, सनातन संस्कृति और धर्म रक्षा का लिया संकल्प
शाजापुर : विजयादशमी के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा रानी बड़ोद स्थित मां इलाई माता मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मां भगवती की पूजा-अर्चना की गई तथा सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
शस्त्र पूजन सनातन संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पर्व साहस, शौर्य और धर्म की रक्षा के संकल्प का प्रतीक माना जाता है। विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन कर संगठन के सदस्यों ने धर्म, संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर जगदीश शर्मा, महेंद्र सिंह राजपूत, गोविंद मंडलोई, अर्जुन राठौर, महेंद्र बाघेला, राधेश्याम सिसोदिया, मयंक राजपूत, अचल पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत

No Previous Comments found.