महाराणा प्रताप सांदीपनि विद्यालय अकोदिया का शानदार बोर्ड रिजल्ट, 10वीं-12वीं में 96% से अधिक छात्र उत्तीर्ण

शाजापुर : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में महाराणा प्रताप सांदीपनि विद्यालय अकोदिया का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 96.32 प्रतिशत एवं कक्षा 10वीं का परिणाम 96.63 प्रतिशत रहा। शानदार परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। प्राचार्य ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों की मेहनत का ही परिणाम है कि विद्यालय ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं का परिणाम: विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं में कुल 166 विद्यार्थी दर्ज थे और सभी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 160 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 6 विद्यार्थियों को पूरक प्राप्त हुई। इस प्रकार कुल परिणाम 96.32 प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं में हिमांशु मेवाड़ा ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

कक्षा 10वीं का परिणाम:
कक्षा 10वीं में कुल 89 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 86 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 3 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस प्रकार कक्षा 10वीं का कुल परीक्षा परिणाम 96.63 प्रतिशत रहा। श्रेणीवार परिणाम में अधिकांश विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं में दिव्या परमार ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया।
विद्यालय का परिणाम एक नजर में:
कक्षा 12वीं: दर्ज 166, सम्मिलित 166, उत्तीर्ण 160, पूरक 6, प्रतिशत 96.32
कक्षा 10वीं: दर्ज 89, सम्मिलित 89, उत्तीर्ण 86, अनुत्तीर्ण 3, प्रतिशत 96.63
विद्यालय प्रबंधन ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी है।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.