11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय पर सामुहिक योग कार्यक्रम संपन्न

शाजापुर : 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 के अवसर पर शाजापुर जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उमावि खेल मैदान में सामुहिक योग कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, अतिरिक पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, मध्यप्रदेश योग आयोग शाजापुर अध्यक्ष संजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासकीय सेवकों एवं विद्यार्थियों ने सामुहिक योगाभ्यास किया।
जिला मुख्यालय पर सामुहिक योगाभ्यास में विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री एवं भोपाल से प्रदेश के मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। साथ ही उन्होंने संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दी।
जिला मुख्यालय पर आयोजित हुए सामुहिक योग कार्यक्रम में मंत्री श्री परमार ने 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के लिए गर्व का विषय है कि आज के दिन हमारे देश की प्राचीनतम एक विधा (योग) को विश्व ने मान्यता दी है। दुनिया के देशों ने इस विधा के पीछे चलना प्रारंभ किया हैं। मंत्री श्री परमार ने कहा कि नियमित योग करने से जीवन को बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज अलग-अलग देशों की सरकारें योग दिवस मनाने के लिए आतुर है एवं योग क्रांति दुनिया में आगे बढ़ी है। देश में कई सारे सामाजिक संगठन योग की विधा को आगे बढ़ा रहे हैं तथा आने वाला भारत स्वस्थ्य भारत कैसे हो। उसमें योग की बड़ी भूमिका होने वाली है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया ने योग को स्वीकारा है और आज योग सभी देशों के लिए अनिवार्य हो गया है। जिस विधा को हम भूल गये थे, उसे विकसित भारत एवं समाज व दुनिया के देशों ने भी अपनाना प्रारंभ किया है। भारत के ऋषि मुनियों ने जो रिसर्च किये थे वह अद्भुत थे। चाहे आयुर्वेद हो, योग हो, ये भारतीय ज्ञान परंपरा के श्रेष्ठतम उदाहरण है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने भी सम्बोधित करते हुए योग के महत्व के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं योग से जुड़ी संस्थाओं के सदस्यों ने सामुहिक योग किया। इस अवसर पर सभी ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के साथ सामुहिक रूप से सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम एवं विभिन्न आसनों पर आधारित योग किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री श्री परमार ने 6 योग शिक्षको को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम के समापन पर ने अतिथियों के प्रति आभार उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री प्रवीण मण्डलोई ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष कुमार मालवीय ने किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, अनुविभागीय अधिकारी गुलाना सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदार, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे, आयुष अधिकारी डॉ. दाताराम जयंत, सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया, सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थी।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत
No Previous Comments found.