पोलायकलां मंडल में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

शाजापुर : कालापीपल विधानसभा के पोलायकलां मंडल में "हर घर तिरंगा अभियान" के तहत ग्राम रानी बड़ौद से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा रानी बड़ौद से प्रारंभ होकर हडलाय कलां, खाटसुर, मोल्टा, केवडी होते हुए नगर पोलायकलां में संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष देवी सिंह मंडलोई, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन आर्य, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद मंडलोई, मनोज परमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। यात्रा के दौरान जगह-जगह देशभक्ति के गीतों और नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना और देशभक्ति का जज़्बा जागृत करना रहा। आइए, हम सभी इस अभियान से जुड़कर अपने घरों में तिरंगा फहराएं और देश के प्रति अपने प्रेम को गर्व से प्रदर्शित करें।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.