ग्राम रानी बड़ौद में गणेश विसर्जन की धूम, ढोल-डीजे की थाप पर झूमे श्रद्धालु

शाजापुर : ग्राम रानी बड़ौद में गणेश विसर्जन पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया। ढोल-ताशे और डीजे की धुन पर महिला-पुरुष, बच्चे-बुजुर्ग सभी श्रद्धालु झूमते-नाचते हुए गणपति बप्पा का जयघोष करते चल रहे थे। पूरा वातावरण "गणपति बप्पा मोरया" के नारों से गूंज उठा। गांव के मुख्य मार्गों से होकर शोभायात्रा निकलते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का जल में विसर्जन किया गया। ग्रामवासियों ने बताया कि यह पर्व हर साल पूरे उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाता है, जो गांव की एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत
No Previous Comments found.