अकोदिया मंडल में दीपावली मिलन समारोह संपन्न

शाजापुर : शाजापुर जिले की शुजालपुर विधानसभा के अंतर्गत अकोदिया मंडल का दीपावली मिलन समारोह बुधवार को नगर स्थित सार्वजनिक धर्मशाला में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

   कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री विजय बैस, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक नायक, मंडल अध्यक्ष अरविंद परमार, वरिष्ठ नेता जेपी परमार (मामा), योगेन्द्र सिंह (बंटी बना), पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दोलत सिंह मंडलोई, शिवप्रताप सिंह मंडलोई, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष मेवाड़, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामचंद्र पाटोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद मंडलोई, वरिष्ठ नेता जगदीश सितारा और खाम सिंह यादव शामिल रहे।
   अतिथियों ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मंत्री इंदर सिंह परमार के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी उपस्थित जनसमूह का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया तथा दीपावली की शुभकामनाएं दी । 
    अपने संबोधन में मंत्री परमार ने कहा कि “भारत को विश्वगुरु बनाना हमारा लक्ष्य है। हमारा देश अहिंसा में विश्वास करता है, परंतु धर्म की रक्षा के लिए आवश्यकता पड़े तो हम शस्त्र भी उठाते हैं — यही हमारी संस्कृति है।”
   उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति जीव मात्र की सेवा करने वाली है — “हम गाय की सेवा करते हैं, चींटी को भी आटा डालते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो और हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचे। इसके लिए नर्मदा और चंबल नदी के माध्यम से जल आपूर्ति की योजनाएं चलाई जा रही हैं।
   मंत्री परमार ने कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। हिरण और नीलगाय से फसलों को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए दक्षिण अफ्रीका से विशेष टीम बुलाई गई है, जो इन वन्यजीवों को पकड़ने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण भी दे रही है। इस अभियान की शुरुआत शाजापुर जिले से की गई है।
   कार्यक्रम का संचालन मनीष परमार ने किया तथा आभार मंडल महामंत्री देवेंद्र मेवाड़ ने व्यक्त किया।
    इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश राजपूत, डॉ. नासिर खान, हुकम सिंह मेवाड़ (बोरवेल), श्रीमती ममता परमार, श्रीमती बिंदु सोनी, सरपंच जगन्नाथ सिंह मेवाड़, जगदीश मेवाड़, राम सिंह मालवीय, देवेंद्र यादव सहित अनेक पार्षद, कार्यकर्ता, पत्रकार एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सौहार्दपूर्वक सहभागिता कर दीपावली मिलन को यादगार बनाया।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.