विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जाति सर्वेक्षण को लेकर बैठक संपन्न

शाजापुर : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक शुजालपुर के अंतर्गत विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जातियों के सर्वेक्षण को लेकर शुजालपुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती सीमा बेंडवाल की उपस्थिति में सर्वेक्षण कार्य की रूपरेखा एवं कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी की सहभागिता से सर्वेक्षण को ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से प्रभावी रूप से संपन्न कराने के लिए कार्य योजना तैयार की गई।

बैठक के पश्चात शुजालपुर में वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 में जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर, ब्लॉक समन्वयक सीमा बेंडवाल एवं सभी सर्वेक्षणकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से सर्वेक्षण कार्य किया गया। इस दौरान कला भाई के परिवार एवं श्री सुराज सिंह बागरी के परिवार से सर्वेक्षण कार्य सफलतापूर्वक शुरू किया गया।

जनअभियान परिषद द्वारा किए जा रहे इस सर्वेक्षण का उद्देश्य विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदायों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना एवं उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

इस अवसर पर बागरी समाज के अध्यक्ष शंकरलाल, धनगर समाज के प्रतिनिधि सुमेर सिंह सहित सर्वेक्षणकर्ता उकेश मीणा, देशराज धनगर, निलेश, हेमंत एवं  अशोक पांचाल उपस्थित थे।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.