विश्व कैंसर दिवस पर जिले में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

शाजापुर : जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमला आर्य ने बताया कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोलायकलां के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र अमलाय एवं गुर्दाखेड़ी में स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य केन्द्र पोलायकलां के चिकित्सकों द्वारा ग्राम के 40 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई एवं ग्रामजनों को कैंसर रोग के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें धूम्रपान नहीं करने की सलाह दी गई।

उन्होंने बताया कि उक्त गांव में वर्तमान में 3 कैंसर रोग से एक्टिव मरीज हैं, जिसमें से 2 मरीज स्वस्थ्य है एवं एक मरीज एम्स भोपाल में उपचाररत हैं। विभाग द्वारा वरिष्ठ कार्यालय को संबंधित गांव में कैंसर रोग विशेषज्ञों के दल द्वारा पुनः सर्वे एवं शिविर लगाने के लिए अनुरोध किया गया है, जिससे की परीक्षण उपरांत गांव की वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.