पोलायकलां में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, युवाओं में खेल भावना और अनुशासन का संदेश
शाजापुर : पोलायकलां (बस स्टैंड–दशहरा मैदान) में स्वर्गीय शालिग्राम तोमर की पावन स्मृति में विशाल राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता विधायक श घनश्याम चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश भर से आई कबड्डी टीमों एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने न केवल उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जुड़ने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा अपनाने तथा नशामुक्त और अनुशासित जीवन शैली की ओर प्रेरित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब युवा शक्ति खेल मैदान से जुड़ती है, तो समाज में ऊर्जा, सकारात्मकता और राष्ट्रनिर्माण की भावना स्वतः सशक्त होती है। प्रतियोगिता ने युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर आयोजक समिति, नगरवासी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजक समिति, नगरवासियों, खेल प्रेमियों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत


No Previous Comments found.