प्रीती सोमानी माहेश्वरी महिला मंडल की निर्विरोध अध्यक्ष बनी
शाजापुर : राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार माहेश्वरी समाज महिला इकाई के चुनाव निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुए। चुनाव के तहत अकोदिया, पोलाय,अवंतीपुर बडोदिया महिला मंडल के चुनाव इलेक्शन अधिकारी जिला उपाध्यक्ष रीता लाहोटी एवं पर्यवेक्षक जिला प्रचार मंत्री एवं निवृत्तमान अध्यक्ष सरिता राठी की उपस्थिति मे किए गए। चुनाव प्रकिया के तरह निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए जिसमे अध्यक्ष पद पर प्रीति सोमानी,सचिव रीना राठी,कोषाध्यक्ष प्रियल धूत,उपाध्यक्ष शशि सर्राफ,संगठनमंत्री ज्योति राठी,सहसचिव सरिता लाहोटी,प्रचार मंत्री व मीडिया प्रभारी विनीता राठी,सांस्कृतिक सचिव विधि लाहोटी, सुरभि चांडक को नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारीयों की नियुक्ति पर समाजजन ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनायें प्रेषित की।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत


No Previous Comments found.