ABVP में पंकज प्रताप सिंह राजपूत को मिला मालवा प्रांत सोशल मीडिया टोली सदस्य का दायित्व

शाजापुर : परिषद (ABVP) जैसे राष्ट्रवादी छात्र संगठन में  अकोदिया (रानी बडोद) निवासी पंकज प्रताप सिंह राजपूत को मालवा प्रांत सोशल मीडिया टोली सदस्य का नवीन दायित्व सौंपा गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के मिलने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

पंकज प्रताप सिंह राजपूत ने इस अवसर पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ABVP द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से ABVP के विचार, कार्य और संघर्ष को पूरी निष्ठा के साथ जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल माध्यम आज विचार निर्माण का सशक्त मंच है और इस दायित्व के माध्यम से वे राष्ट्रवादी छात्र आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।
पंकज को यह दायित्व मिलने पर ABVP कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.