कालापीपल- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने चलाया धर्म रक्षा निधि अभियान

शाजापुर - विश्व हिंदू परिषद बजरंग जिला शाज़ापुर मालव प्रांत द्वारा संचालित धर्म रक्षा निधि अभियान मुख्य रूप से सनातन धर्म,संस्कृत,गो रक्षा,गुरुकुल नैतिक शिक्षा और राष्ट्रीय हित के सामाजिक कार्यों के लिए समाज से ही राशि एकत्रित करने का एक वार्षिक अभियान है यहां अभियान हिंदू समाज को जागरूक करने,धर्मान्तरण रोकने और समाज में हर वर्ग को एक जुट करने के लिए,चलाया जाता है इसके निमित्त बुधवार को नगर कालापीपल में धर्म रक्षा निधि अभियान चलाया गया !इस धर्म रक्षा निधि अभियान में मुख्य रूप से विश्व हिन्दु परिषद शाजापुर के जिला अध्यक्ष शिवाजी सोनी,जिला कोषाध्यक्ष अजय गोठी, जिला सह मंत्री जगदीश शर्मा, कालापीपल प्रखंड अध्यक्ष ब्रज कुम्भकार,प्रखंड मंत्री गौरव प्रजापति, संयोजक विनोद परमार, विधि प्रमुख अर्जुन मेवाड़,महेन्द्र राजपूत,राजवीर अचार्य,खामसिंह परमार सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर - रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.