एकादशी ताली कीर्तन में श्याम नाम का किया गुणगान

शाजापुर : विजया एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को नगर के शनि धाम स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर दर्शनो हेतु भक्तों का ताता लगा रहा बाबा का फूलों से आकर्षक श्रंगार किया गया मंदिर के पुजारी पंडित हेमंत शर्मा ने उपस्थित श्याम प्रेमियों को एकादशी की बधाई देते हुए एकादशी का महत्व बताया दोपहर  3:00 बजे से एकादशी कीर्तन महिला मंडल ने अखंड ज्योत प्रज्वलित की एवं श्याम भजनों के माध्यम से श्याम नाम का गुणगान किया गया शाम 6:00 बजे महाआरती की गई आरती का लाभ समाजसेवी अरुण शर्मा बाबा ने लिया महाआरती पश्चात अरुण शर्मा द्वारा श्रद्धालुओं को गाजर के हलवे की महाप्रसाद का वितरण किया गया।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.