इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन सिटी योजना में शामिल किए जाने पर नागरिक सम्मान समारोह
शाजापुर - इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन सिटी योजना में शाजापुर नगर को सम्मिलित किए जाने के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब शाजापुर द्वारा जनसेवा हेतु नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।इस अवसर पर प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन शाजापुर की ओर से क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावद का शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शाजापुर को मेट्रोपोलिटन सिटी योजना में शामिल किया जाना नगर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है,जिससे आधारभूत संरचनाओं,निवेश और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र रिणवा, वरिष्ठ पेंशनर मनोहरलाल सोनी, ए.के. शेषा, जगदीशप्रसाद गोठी, मनोहरलाल राय, डी.आर. भुतेश्वर, राजेन्द्र नागर, मनोहरलाल श्रीवास्तव, सोमचंद्र श्रीवास्तव, सुरेश महिवाल, सतीश चौधरी, रामचंद्र वर्मा, अशोक वर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं नागरिक उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नगर के समग्र विकास के लिए सभी के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
रिपोर्टर - रमेश राजपूत


No Previous Comments found.