महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन

शाजापुर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अकोदिया नगर के वार्ड क्रमांक 03 स्थित शिव मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं आरती में शामिल हुए। यह आयोजन विनोद मेवाड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता लौकेन्द्र सिंह राहुल मंडलोई के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। महाआरती के दौरान पूरे वातावरण में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंज उठे, जिससे क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में पिन्टू परिहार, मनोज परिहार, मोहित मेवाड़, विजेन्द्र मेवाड़, पवन अंसल, झनक शर्मा, धर्मेन्द्र परिहार, पंकज मेवाडा, योगेन्द्र परिहार, सचिन, मुकेश, बंटी पांचाल, मनीष, अनिल, विजेन्द्र दरबार सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के पश्चात प्रसादी का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

रिपोर्टर :  रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.