राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष वार्षिक शिविर प्रारंभ
शाजापुर : शासकीय जवाहरलाल नेहरू स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विशेष वार्षिक शिविर का आयोजन आज से ग्राम पंचायत कमलिया क्षेत्र में आज से प्रारंभ किया गया जिसमें शिशु मंदिर शुजालपुर मंडी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों को भी सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया गया है। शिविर उद्घाटन समारोह में अध्यक्षता डॉ राजेश कुमार शर्मा महाविद्यालय प्राचार्य ने की। मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष आलोक खन्ना, विशेष अतिथि प्रो. बी.के. त्यागी एवं राज्यपाल पुरस्कार विजेता वरिष्ठ स्वयंसेवक जितेन्द्र पंवार तथा सरपंच हुकुम सिंह परमार रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का परिचय गोलू खन्ना ने करवाया तथा स्वागत शिविर संचालक देवेंद्र कुंभकार, प्रीतम सिंह परमार, प्रवीण कुमार नागजी, मनीष सिसोदिया, संतोष सोलंकी ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं शिविर की जानकारी जितेन्द्र पंवार ने दी। मुख्य अतिथि आलोक खन्ना ने कहा कि समाज और देश सेवा से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करने वाली इकाई यह सेवा योजना है। प्रो. भी के त्यागी ने कहा कि आपको यहां सात दिनों में ग्रामवासियों के बीच अपने प्रमुख लक्ष्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करके जाना है। डॉ राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के साथ समाज के साथ जुड़कर राष्ट्रसेवा करने का सुअवसर आपको मिला है। इसके माध्यम से आप एक योग्य कर्तव्यनिष्ठ नागरिक तो बनेंगे ही, साथ ही अगली पीढ़ी तक संदेश पहुंचाने योग्य भी बनेंगे। इस अवसर पर प्रो. प्रवीणा धारीवाल, शिशु मंदिर प्राचार्य विनोद कुमार चंद्रवंशी, सुनील जैन, डॉ तुषार यादव, डॉ सुनील मेवाड़ा, डॉ बी एल चोरड़िया, उमेश पांडेय, जयेश मालवीय, ओमप्रकाश परमार, महाविद्यालय स्टाफ और ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन नेहा सिसौदिया और राधिका राठौर ने किया। शिविर नायक का दायित्व स्वयंसेवक मनोहर सिंह और नायिका शिवानी कुशवाहा को दिया गया। उपस्थित अतिथियों एवं प्रबुद्ध जनों का आभार योगेंद्र सिंह चौहान ने व्यक्त किया।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत


No Previous Comments found.