फाल्गुन एकादशी पर कालापीपल नरेश के दर्शन, मंदिर समिति को ₹11 हजार की भेंट
शाजापुर : फाल्गुन एकादशी के पावन अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं श्री खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट शाजापुर के जिला अध्यक्ष श्याम प्रेमी डॉ. सुशील कुमार गहलोत ने कालापीपल पहुंचकर कालापीपल नरेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश व जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. गहलोत ने मंदिर समिति को ₹11,000 की सहयोग राशि भेंट कर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव का संदेश देते हैं।
मंदिर समिति के सदस्यों ने डॉ. गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही और भक्तिमय वातावरण में पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत

No Previous Comments found.