बाबा गरीबनाथ मेले को लेकर मेला समिति की बैठक संपन्न
शाजापुर - थाना अवंतीपुर बड़ोदिया अंतर्गत आगामी रंगपंचमी को लगने वाले बाबा गरीबनाथ मेले को लेकर आज पंचायत परिसर में मेला समिति की बैठक आयोजित की गई। साथ ही मेला ग्राउंड व बाबा समाधि स्थल का निरीक्षण भी किया गया।बैठक में अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर राजकुमार हलदर,एसडीओपी,तहसीलदार अवंतीपुर बड़ोदिया,थाना प्रभारी,चौकी प्रभारी चौकी तिलावद,चौकी प्रभारी चौकी पोलाय,ग्राम सरपंच,सुपर वाईजर,विद्युत विभाग,बीएमओ,ग्राम सचिव व मेम्बर व बाबा गरीबनाथ समिति के सदस्य उपस्थित थे।
रिपोर्टर - रमेश राजपूत
No Previous Comments found.