थाना बेरछा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 वर्षों से फरार 4 इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार

शाजापुर - जिले में फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बेरछा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन वर्षों से फरार चल रहे चार इनामी स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई यशपाल सिंह राजपूत (पुलिस अधीक्षक,शाजापुर) के निर्देशन तथा घनश्याम मालवीय (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) एवं डॉ.नागेन्द्र प्रताप सिंह चौहान (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस) के मार्गदर्शन में की गई। सभी निवासी ग्राम भुमडिया, थाना बेरछा,जिला शाजापुर—लंबे समय से फरार चल रहे थे। माननीय न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किए गए थे।

बेरछा पुलिस द्वारा आरोपियों की कई बार गांव एवं संभावित ठिकानों पर तलाश की गई, लेकिन वे हाथ नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सूचना मिली कि चारों आरोपी होली पर्व पर अपने घर आए हुए हैं। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबिश दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भरतसिंह किरार के निर्देशन में उपनिरीक्षक सुरजभानसिंह ढिल्लन, उनि मेहरबानसिंह चौहान, सउनि केदार पटेल, सउनि सुरेन्द्रसिंह घनघोरिया, सउनि कचरुलाल मालवीय सहित पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों का विशेष योगदान रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है।

रिपोर्टर - रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.