निराश्रित आश्रम मे कक्ष निर्माण हेतु 5 लाख स्वीकृत
शाजापुर - अकोदिया नगर के चमत्कारी श्री सिद्ध शनि धाम मंदिर परिसर के समीप शासकीय मान्यता प्राप्त णमोकार सामाजिक उत्थान समिति के द्वारा जनसहयोग से माँ अन्नपूर्णा निराश्रित आश्रम का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन आश्रम मे कक्ष निर्माण हेतु सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा केबिनेट मंत्री इन्दरसिंह परमार की सहमति पर सांसद निधि से 5 लाख रूपये की राशि का स्वीकृत पत्र समिति सदस्यों को भेट किया व संबंधित विभाग को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष नरेंद्र मेहता,पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अजय राठी,वरिष्ठ नेता जगदीश सितारा,समिति सदस्य आयुष चांडक,दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - रमेश राजपूत
No Previous Comments found.