खत्री परिवार ने किया श्याम बाबा का गुणगान

शाजापुर - केवड़ाखेड़ी के प्रभारी प्राचार्य विनोद कुमार खटीक के यहां बाबा श्याम का गुणगान किया गया। दामोदर धर्मशाला अकोदिया में आयोजित कार्यक्रम में बाबा को बागा, इत्र वर्षा,पुष्प वर्षा,तथा छप्पन भोग लगाकर महाआरती की गई। महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन कर बाबा श्याम को मोहित किया गया। सभी भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद लिया और महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर खाटूश्याम सेना ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार गेहलोत,कमलेश अग्रवाल,समाजसेवी मुकेश खत्री,महिला मंडल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रचना शर्मा,नगर अध्यक्ष मीनाक्षी चौरसिया,मुस्कान खत्री,नीलम चौरसिया, हनी गुप्ता,गोलू गुप्ता,तथा खत्री परिवार के सभी सदस्य एवं इष्ट मित्र उपस्थित थे।

रिपोर्टर - रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.