राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट चयन परीक्षा में लगातार 11वीं बार झाड़ला के छात्र का चयन

शाजापुर - शुजालपुर विगत दिनों में राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट  परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित हुआ जिसमे  एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय झाडला के रितिक मालवीय पिता मुकेश का चयन हुआ। ज्ञात रहे कि चयनित छात्र को 50,000/-की छात्रवृत्ति प्राप्त होती है। संस्था प्रभारी राघवेंद्र श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में लगातार 11 वे वर्ष भी विद्यार्थियों का चयन हुआ हैं। चयनित विद्यार्थियों और परिवारजनों ने चयन का श्रेय संस्था प्रभारी राघवेंद्र श्रीवास्तव और विद्यालयीन शिक्षक मनोहर विश्वकर्मा,हितेंद्र नेडिया,ममता जादौन,हेमलता मोहिते,की विद्यार्थियों के साथ कि गई मेहनत,कुशल मार्गदर्शन और उचित दिशानिर्देश को दिया। शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों और ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया ।

रिपोर्टर - रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.