ग्राम देवलाबिहार में फूड पॉयजनिंग की घटना पर स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई सभी मरीजों की हालत स्थिर
शाजापुर : शाजापुर जिले के ग्राम देवलाबिहार में गत दिवस फूड पॉयजनिंग की घटना हुई, जिसमें कई लोग बीमार हो गए थे।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शाजापुर डॉ. कमला आर्य एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय सालविया के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुन्दरगढ़ के दल बीएमओ डॉ. गोपाल मकवाना, एमओ डॉ. विशाल मंडलोई एवं डॉ. रवीन्द्र कुशवाह को सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुन्दरगढ़ की कॉम्बेट टीम को लेकर तुरंत मौके पर पहुँचकर समय रहते सभी मरीजों का उपचार प्रारम्भ किया और सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई, जिससे सभी की हालत अब स्थिर है। ग्रामवासियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की तत्परता को और सेवा भाव को सलाम किया।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत

No Previous Comments found.