अकोदिया में कांग्रेस व यूथ कांग्रेस का गैस सिलेंडर मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन
शाजापुर - जिले के अकोदिया नगर के महाराणा प्रताप बस स्टैंड चौराहे पर कांग्रेस पार्टी एवं यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में गैस सिलेंडर की उपलब्धता में कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्ववर प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मेवाड़ा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंत सिंह सिकरवार एवं कांग्रेस शहर शैलेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर गैस सिलेंडर रखकर विरोध जताया। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए गए “नाली से गैस बनाने” के तरीके को प्रतीकात्मक रूप से अपनाते हुए चाय बनाने का प्रयास किया, लेकिन गैस नहीं बन सकी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “बीजेपी हाय-हाय”,“नरेंद्र मोदी होश में आओ” और “नरेंद्र सरेंडर” जैसे नारे लगाए।
कार्यक्रम में पार्षद जगदीश मेवाड़, मुकेश खत्री, जनक शर्मा, शरद जैन,अट्टू ठाकुर,रवि श्रीवास्तव,रवि खत्री, भूपेंद्र जाट, रिंकू सेठ,हर्ष खत्री, पीयूष चांडक, रमेश मेवाड़ कोहलिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,नगरवासी एवं पत्रकार उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने और बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की।
रिपोर्टर - रमेश राजपूत


No Previous Comments found.