जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, शुजालपुर सिटी पुलिस की कार्रवाई

शाजापुर : शुजालपुर सिटी पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जिले में अपराध नियंत्रण के तहत पुलिस लगातार सक्रिय कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी निमेष देशमुख के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, राजेश उर्फ मुन्ना निवासी रायकनपुरा शुजालपुर सिटी, जो पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है, को जिला दण्डाधिकारी द्वारा 15 दिसंबर 2025 को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया था।
इसके बावजूद आरोपी क्षेत्र में घूमता हुआ पाया गया। 19 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना शुजालपुर सिटी में मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14, 15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पाठक सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.