मुस्लिम समाजजनों ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया ईद का त्यौहार
शाजापुर - शुजालपुर में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहाँ शुक्रवार को रमज़ान माह के खत्म होते ही ईद का चांद देखने के बाद शनिवार को ईद की नमाज़ ईदगाह एवं कई मस्जिदों में अदा की गयी। जहाँ सिटी में ईदगाह,भीमपुरा सहित अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज़ हुई तो वहीं मंडी में भी वार्ड 21 में ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की गई। जहाँ ईदगाह पर मौलाना मुफ़्ती इरशाद कासमी ने ईद की नमाज़ पढ़ाई तो वहीं मंडी जामा मस्जिद में मौलाना मुजाहिद ईशाअती ने नूरानी जामा मस्जिद में ईद की नमाज़ अदा की। ईदगाह पर कांग्रेस नेता रामवीर सिंह सिकरवार,गजेंद्र सिसोदिया,मंगल सिंह राठौड़,अचल सिंह मेवाड़,बल्ला सोनी,राजवीर सिंह सिकरवार,विक्रम सिंह बाढ़पुर सहित कई नेतागण एवं सामाजिक गण ईद की बधाई देने पहुँचे। वहीं शहर शुजालपुर में ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से एक-दूसरे को गले लगाकर व सिवय्ये खिलाकर मनाया गया। जहाँ कई मुस्लिम नेताओं व समाज जनों के निवास पर भी नेतागण पहुँचे और उन्हें ईद की बधाई एवं मुबारक बाद पेश की।
रिपोर्टर - रमेश राजपूत


No Previous Comments found.