स्व. श्रीमती गौराबाई गेहलोत की पुण्यतिथि पर नारी शक्ति सम्मान समारोह 4 अप्रैल को
शाजापुर : श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट अकोदिया द्वारा समाजसेवी डॉ. सुशील कुमार गेहलोत की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती गौराबाई गेहलोत की पुण्यतिथि 4 अप्रैल को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई जाएगी।
इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सकोरे (मिट्टी के पात्र) का वितरण किया जाएगा, ताकि पक्षियों को पानी की कमी न हो। कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष नारी शक्ति सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें खाटू श्याम सेना ट्रस्ट महिला मंडल अकोदिया की सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि स्व. श्रीमती गौराबाई गेहलोत की पुण्यतिथि पर हर वर्ष उनके सुपुत्र डॉ. सुशील कुमार गेहलोत द्वारा समाजहित में विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं, जो क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत

No Previous Comments found.