मोहनखेड़ा से दो बालिकाओं को HPV टीकाकरण हेतु अकोदिया भेजा गया

शाजापुर : ग्राम मोहनखेड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देते हुए दो बालिकाओं को एचपीवी (HPV) टीकाकरण के लिए अकोदिया अस्पताल भेजा गया। इस दौरान ग्राम सरपंच बापूसिंह मेवाड़ की विशेष उपस्थिति रही। सरपंच बाबूसिंह मेवाड़ ने बालिकाओं के उज्ज्वल स्वास्थ्य की कामना करते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है, इसलिए इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। इस पहल को लेकर ग्रामवासियों में सकारात्मक संदेश गया है और स्वास्थ्य विभाग की इस मुहिम की सराहना की जा रही है।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.