शिकायती सूचना पर रिलायंस रिटेल लि स्मार्ट प्वाइंट पर कार्यवाही
शाजापुर : स्थानीय निवासी को एक्सपायरी चिप्स कुरकुरे विक्रय करने की शिकायत की जांच के लिए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश तथा अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा के संयुक्त दल की औचक निरीक्षण कार्यवाही में गत दिवस शुजालपुर शहर के आष्टा रोड स्थित रिलायंस रिटेल लि स्मार्ट प्वाइंट की शिकायतकर्ता की उपस्थित 3 घंटे तक छानबीन की इस दौरान 2 पैकेट चिप्स 1 पैकेट 100 ग्राम कालीमिर्च एक्सपायरी पाए गए, जिनका पृथक से पंचनामा बनाकर जप्त किए, संदेह के आधार पर मिक्स्ड ड्राई फ्रूट एवं खुली चना दाल के सैंपल संग्रहित किए। दोनों नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे है। जांच रिपोर्ट एवं विवेचना के आधार पर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
इस दौरान स्वच्छता से कार्य करने, परिसर में साफ सफाई रखने, एक्सपायरी सामग्री के पृथक के करण तथा उचित समय पर नष्ट करने, रिटर्न चालान, एफएसएमएस प्लान तथा रिकॉल प्लान तथा आइसोलेशन सिस्टम विकसित करने, गुणवत्ता पूर्ण एवं मानक स्तर की खाद्य सामग्री का ही प्रदर्शन, संग्रहण तथा विक्रय करने के निर्देश दिए। 15 दिवस में दिए गए निर्देश अनुसार सुधार कर जवाब चाहा गया है। कार्यवाही में नायब तहसीलदार घनश्याम लोहार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमके वर्मा एवं केएल कुम्भकार शामिल थे।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत

No Previous Comments found.