इको क्लब द्वारा स्थानीय जैव विविधता का अध्ययन

शाजापुर : जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर के इको क्लब द्वारा छात्र-छात्राओं ने शुजालपुर के समीपस्थ पर्यावरणीय आवास में जीव जंतुओं का अध्ययन कर डाटा संग्रहित किया यह अनोखी पहल इको क्लब द्वारा की गई जिसमें जीव जंतुओं को टैक्सनॉमिकल आइडेंटिफाईडट कर लिस्टेड किया गया। एवं उनके फोटोग्राफी के रूप में प्रोजेक्ट्स इको क्लब को सोपे गए। उक्त जानकारी इको क्लब प्रभारी डॉ.मुकेश सिंह मेवाडा ने दी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इको क्लब द्वारा शुजालपुर के आसपास एवं ग्रामीण क्षेत्र के जीव जंतुओं के अध्ययन से  वनस्पतियों एवं जंतुओं की संख्या एवं उनकी जैव विविधता के बारे में छात्रों को जानकारी होगी। अन्य संकाय के छात्र भी इन चित्रों को देखकर अपने क्षेत्र की  वनस्पतियों एवं जंतुओं को पहचान सकेंगे उनके अध्ययन से किस प्रकार का पर्यावरण संतुलन हमारे क्षेत्र में है इस बात का पता लगाया जा सकता है इस कार्यक्रम के अवसर पर डॉ.सुनील कुमार मित्तल डॉ. तुषार यादव श्रीमती जय गुप्ता, पूजा सांखला श्री मति संगीता सोनी, उमेश पांडे जयेश मालवीय डॉ.सौरभ नेमा डॉ रवि राठौर, देवेंद्र कुंभकार विनय सिंह वर्मा भूपेंद्र परमार एनएसएस एनसीसी के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे यह कार्यक्रम पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2025-26 में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन ऐपको भोपाल द्वारा प्रायोजित  किया जा रहे हैं जो पर्यावरण संरक्षण पर्यावरण संतुलन एवं पर्यावरण हितेषी गतिविधियों के लिए एक नवाचार के माध्यम से राष्ट्र हित में कार्य कर रही है ।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.