हनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी मंदिर में AC भेंट, श्रद्धा का अनूठा उदाहरण

शाजापुर : हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम रानी बडौद स्थित श्री श्रृंगारपुर बालाजी धाम में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद लोकेन्द्रसिंह ‘राहुल’ मंडलोई ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान बालाजी की सेवा हेतु एयर कंडीशनर (AC) भेंट किया।

इस पुनीत कार्य के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति रही और सभी ने भगवान बालाजी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने मंडलोई के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।
लोकेन्द्रसिंह मंडलोई ने बताया कि यह सेवा कार्य उनके बड़े भाई स्वर्गीय राज्यवर्धन सिंह मंडलोई की पावन स्मृति में समर्पित है। उन्होंने कहा कि उनके भाई की स्मृतियां सदैव उन्हें समाजसेवा और धार्मिक कार्यों के लिए प्रेरित करती रहेंगी।
मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.