स्वर्गीय श्रीमती गेहलोत की पुण्यतिथि पर सकोरे वितरण के साथ होगा शुभारंभ
शाजापुर : गर्मी की शुरुआत के साथ ही अब कंठ भी सूखने लगे हैं ऐसे में अब पक्षियों को भी पानी की आवश्यकता महसूस होने लगी है सामाजिक धार्मिक संस्था श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट अकोदिया द्वारा नई पहल करते हुए पक्षी मित्र अभियान की शुरुआत की जा रही है जिसके तहत पक्षियों को दाना पानी उपलब्ध हो सके इसके लिए पेड़ों एवं घरों की छतों पर सकोरे बांधे जाएंगे ताकि पक्षियों को दाना पानी उपलब्ध हो सके । अभियान की शुरुआत आज 4 अप्रैल को श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुशील कुमार गेहलोत की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती गौरा बाई गेहलोत की पुण्यतिथि के अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों को सकोरे वितरण के साथ होगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष कला गर्ग विशेष अतिथि जिला अध्यक्ष बिंदु सोनी तहसील अध्यक्ष रेखा खत्री तहसील महामंत्री वर्षा कुशवाह रहेगी कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अकोदिया अध्यक्ष एवं ट्रस्ट प्रदेश उपाध्यक्ष रचना शर्मा करेंगी ।
रिपोर्टर : रमेश


No Previous Comments found.