स्वास्थ्य का आधार, जंक फूड का बहिष्कार
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शुजालपुर जेएनएस कॉलेज में ‘No Junk Food – Healthy Life Movement’ का आयोजन
शाजापुर - विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शुजालपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “No Junk Food – Healthy Life Movement” अभियान का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं Swami Vivekananda के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी में विद्यार्थियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश सिंह मेवाड़ा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, जंक फूड से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने और संतुलित भोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं विशेष अतिथि डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पौष्टिक आहार लेने पर जोर दिया।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने “Health Promise Card” भरकर प्रतिदिन एक स्वस्थ आदत अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही “No Junk Food Pledge” के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जंक फूड से दूरी बनाए रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण “Home Made Healthy Lunch Sharing” रहा, जिसमें सभी ने घर से लाया हुआ पौष्टिक भोजन साझा किया। इसके अलावा “Healthy Tiffin Check” के तहत संतुलित भोजन लाने वाले विद्यार्थियों को सराहना दी गई। “1 Minute Health Talk” और “Habit Challenge” जैसी गतिविधियों ने कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन वैष्णवी मालवीय ने किया, अध्यक्षता राधिका राठौर ने की एवं अंत में अंश राठौर ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रीतम परमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि “No Junk Food – Healthy Life” के संदेश को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएंगे।
जिला ब्यूरो चीफ रमेश राजपूत


No Previous Comments found.