नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत वित्तीय साक्षरता पर व्याख्यान एवं संवाद आयोजित

शाजापुर : नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा (10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026) के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शुजालपुर के विज्ञान भवन में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा वित्तीय साक्षरता विषय पर व्याख्यान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सुरभि गुप्ता (सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य) ने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्राओं को बचत, निवेश, बैंकिंग सुविधाओं एवं आर्थिक प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आत्मनिर्भर बनने के लिए वित्तीय ज्ञान अत्यंत आवश्यक है।
डॉ. गुप्ता ने छात्राओं के साथ संवाद कर उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए और उन्हें व्यावहारिक जीवन में आर्थिक निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ. पूजा सांखला, संगीता सोनी एवं प्रीतम परमार की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं एवं NSS के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.