शासकीय हाई स्कूल रानी बडौद का शानदार परिणाम, 10वीं में 97% से अधिक रहा रिजल्ट

शाजापुर : माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शासकीय हाई स्कूल रानी बडौद ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सराहनीय परिणाम हासिल किया। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत से अधिक रहा। विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं में कुल 33 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 22 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 10 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि केवल 1 विद्यार्थी को पूरक प्राप्त हुई।

टॉपर्स सूची इस प्रकार रही:
प्रथम: चेतन मेवाड़ा (पिता चमनसिंह) – 92%
द्वितीय: रितिक मेवाड़ा (पिता रायसिंह मेवाड़ा) – 91.6%
तृतीय: दिव्या मेवाड़ा (पिता मोहनसिंह मेवाड़ा) – 91%
चतुर्थ: भूमिका मेवाड़ा (पिता रायसिंह मेवाड़ा) – 90.4%
पंचम: शिवानी (पिता हरिसिंह) – 90%
विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस सफलता के पीछे शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसकी सराहना ग्रामवासियों एवं पालकों द्वारा की जा रही है।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.