जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अरंडिया में प्याऊ का शुभारंभ

अरंडिया : जल संरक्षण एवं जनसेवा के उद्देश्य से चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत अरंडिया स्थित जबकिरात फिलिंग सेंटर (भारत पेट्रोलियम) पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं ग्रामीणों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि अरुण पटेल, धन सिंह धनगर, हर विलास राजपूत, पंप संचालक सर्वजीत सिंह राजपाल (चिंटू), परसराम सोनाणिया, धीरज जायसवाल, जगदीश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “जल जीवन के लिए अमृत के समान है, और जल सेवा ही मानव सेवा है।” उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से जल बचाने एवं इस प्रकार की जनहितकारी पहल में सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन सभी के सहयोग और जल सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.