शा. उ. मा. वि. मोहन खेड़ा का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, 10वीं में 98% सफलता
शाजापुर : ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोहन खेड़ा का इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा, जबकि कक्षा 12वीं का परिणाम 78 प्रतिशत दर्ज किया गया। कक्षा 10वीं में अंजली जाटव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शाहीन ककरेजा ने 87 प्रतिशत, नाजिश ककरेजा ने 79 प्रतिशत, तमन्ना चौहान ने 75 प्रतिशत एवं उत्तरा चौहान ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 12वीं में राजनंदनी ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अग्रणी स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा वंदना गोस्वामी ने 79 प्रतिशत, शिवानी अटारिया ने 77 प्रतिशत, जया मेवाड़ा ने 76 प्रतिशत, विनीता मेवाड़ा ने 74 प्रतिशत एवं देवराज चौधरी ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का शाला परिवार द्वारा सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : चीफ रमेश राजपूत

No Previous Comments found.