विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन
शाजापुर : जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध का विषय था हमारी धरा हमारी शक्ति (अवर अर्थ आवर प्लानेट) थीम पर रखा गया। जिस पर छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया इको क्लब प्रभारी डॉ. मुकेश सिंह मेवाडा ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में पृथ्वी को विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों एवं उन गतिविधियों से बचाना है जिसे पृथ्वी के वैश्विक वातावरण को नुकसान हो। इस दिवस को मनाने का मुख्य ध्येय बढ़ते प्रदूषण के प्रभाव को कम करना जैव विविधता को बढ़ाना एवं धरती को हरा भरा एवं स्वच्छ बनाना यही उद्देश्य होना चाहिए। जिससे वैश्विक स्तर पर पृथ्वी के वैश्विक तापमान में कमी एवं उसके दुष्प्रभाव से आमजन की सुरक्षा के साथ पृथ्वी पर जीवन यापन से संबंधित अनुकूल वातावरण मिल सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.बी के त्यागी ने भी छात्रों से पृथ्वी को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का आह्वान किया। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एनएनएस एवं एनसीसी छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में धरा को सुरक्षित करने हेतु साफ सफाई से संबंधित गतिविधियों की गई जिसमें विवेकानंद, गांधी उद्यान एवं अटल उद्यान में प्लास्टिक एवं कचरे के निपटान से संबंधित कार्य किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय का अन्य स्टाफ एवं छात्र-छात्र उपस्थित थे ।
रिपोर्टर : चीफ रमेश राजपूत


No Previous Comments found.