ब्राइट स्टार हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया प्रतिभा सम्मान समारोह

शाजापुर :  ब्राइट स्टार स्कूल में सत्र 2026 में बोर्ड कक्षाओं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र जेवा पूर्व शिक्षक श्रीमती चंद्रकांता राठी पूर्व शिक्षिका एवं विशेष अतिथि के रूप में राम परमार एवं रामस्वरूप परमार रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय संचालक श्री नरेंद्र जी मेहता एवं विद्यालय प्राचार्य श्रीमती ममता जी मेहता ने की सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन कर दीप प्रज्वलित किया तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अतिथि गणों का स्वागत किया गया एवं कक्षा 12th में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया कक्षा 10th एवं कक्षा 8th वी कक्षा 5th में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया विद्यालय संचालक श्री मेहता ने बच्चों को उचित मार्गदर्शन दिया एवं उपस्थित अभिभावक एवं विद्यार्थियों को बधाइयां दी कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक सतीश राठौर ने किया एवं आभार नरेंद्र मेहता ने माना ।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.